संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान सांसद Ravi Kishan का एक भावुक बयान चर्चा का विषय बन गया।

सदन में बोलते हुए उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान और पारिवारिक संस्कारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी का बहुत सम्मान करते हैं और जब उनकी पत्नी सो जाती हैं, तब वह उनके पैर छूते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी उन्हें ऐसा करने नहीं देतीं।

उनके इस बयान के बाद सदन में हल्की मुस्कान और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। वहीं अब यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई यूजर्स इसे महिलाओं के सम्मान और भारतीय पारिवारिक मूल्यों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे भावुक और दिल छू लेने वाला बयान बता रहे हैं।

हालांकि, N Nine India इस वायरल क्लिप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह बयान संसद के गंभीर माहौल के बीच एक खास चर्चा का विषय बन गया है।

👉 देश और दुनिया की ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए N Nine India को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं।