उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां भूसे से भरा एक ट्रक तेज रफ्तार में सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक असंतुलित होकर पास से गुजर रही एक बोलेरो गाड़ी पर पलट गया।

इस हादसे में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

हादसे से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए N9 India के साथ।