पंजाब के लुधियाना से लूट की एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के शिमलापुरी इलाके में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दुकानदार ने साहस दिखाते हुए आरोपी की बाइक पकड़ ली, लेकिन बदमाश ने बाइक नहीं रोकी और दुकानदार को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और चिंता देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

👉 देश, समाज और संस्कृति से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें N Nine India के साथ।